फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: Lord Shiva's greenery adorned the mind, hundreds of devotees reached Baba's darshan since morning

भदोहीः भगवान शिव के हरियाली शृंगार ने मोहा मन, भोर से ही सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर किया बाबा का दर्शन

Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi: Lord Shiva's greenery adorned the mind, hundreds of devotees reached Baba's darshan since morning
सावन के प्रथम सोमवार की रात बाबा बड़े शिव का भव्य श्रृंगार। संवाद - फोटो : BHADOHI
भदोही जनपद के गोपीगंज नगर के प्राचीन व धार्मिक मंदिर में श्रावण माह के प्रथम सोमवार की रात को बाबा बड़े शिव का भव्य व सुन्दर हरियाली शृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत के द्वारा बाबा बड़े शिव की आरती की गई। वहीं अगले दिन मंगलवार को बाबा की विधि विधान से पूजन व आरती होने के बाद दर्शन करने पहुंचे थें। इस दौरान सैकड़ों भक्त बाबा बड़े शिव का अदुभुद व अलौकिक शृंगार को देखकर अभिभूत हो उठे।
विज्ञापन

दरअसल सावन के पहले सोमवार की रात में बाबा बड़े शिव का हरियाली शृंगार किया गया। इस क्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्त गण अगले दिन मंगलवार को बाबा बड़े शिव के हरियाली शृंगारयुक्त रुप का दर्शन करने पहुंचे थें। इस दौरान शिव परिवार द्वारा सोमवार की देर शाम बाबा बड़े शिव धाम परिसर मे देवाधिदेव महादेव का पंच द्रव्यों और सुगंधित पुष्पों से भव्य शृंगार किया गया। इसके अलावा शृंगार के उपरांत बाबा की निखरी अलौकिक स्वरुप के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भक्त घंटों लाईन में लगें रहें। हालांकि इस दौरान लाईन में खड़े लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए अपनी बारी अपनी बारी आने के बाद ही दर्शन पूजन किया । इस क्रम में सायंकाल बाबा बड़े शिव की विधिवत पूजन, आरती व स्तुति गान किया गया ।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर के पुजारी सुरेंद्र कुमार ने डमरु, मृदंग, घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच देवाधिदेव की आरती उतारी । इस मौके पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के द्वारा लगाए गए हर हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंजायमान हो उठां । इस अवसर पर शिव परिवार के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण मोजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा काली देवी हनुमान गढी परिसर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के व्यवस्थापक विजय साहू के द्वारा भगवान मनकामेश्वर महादेव का विधि विधान से पूजन व उनकी आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed