फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi home guard son Vikas won bronze in Asia Cup held in Dubai

गर्व के पल: होमगार्ड के बेटे ने दुबई में आयोजित एशिया कप में जीता कांस्य, घर पहुंचने पर किया गया जोरदार स्वागत

Tue, 30 Apr 2024 07:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Apr 2024 07:29 PM IST
सार

एशिया कप के अंडर-20 के तीन हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले विकास घर पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पिता ने कहा कि बेटे पर गर्व है। 

विज्ञापन
Bhadohi home guard son Vikas won bronze in Asia Cup held in Dubai
विकास का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई ब्लॉक के रयपुरी गांव निवासी युवा खिलाड़ी विकास बिंद ने दुबई में आयोजित अंडर-20 एशिया कप के तीन हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। मंगलवार को उनके घर लौटने पर गांव के लोगों ने भव्य स्वागत किया। विकास के पिता शिवपूजन ज्ञानपुर में होमगार्ड तैनात हैं।

विज्ञापन


एशिया कप के अंडर-20 के तीन हजार मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाले विकास की दो बहनें हैं। 2022 में इनका मध्य प्रदेश एकेडमी में दाखिला हुआ, जहां वे प्रशिक्षण ले रहे हैं। 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दुबई में आयोजित अंडर-20 एशिया कप 2024 में भारत की तरफ से विकास बिंद को तीन हजार मीटर दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कांस्य पदक के साथ घर पहुंचे खिलाड़ी विकास का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने फूल माला से विकास का स्वागत करते हुए मिठाई बांटी। 

पिता शिवपूजन और माता रीता देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा मेरा पुत्र देश और जनपद का नाम रोशन किया है। जिस बात का मुझे गर्व है। स्वागत करने वालों में सुनील बिंद, मनोज सिंह, विनोद, श्याम नारायण, आशीष कुमार, संतलाल, रमेश चंद यादव, सुरेंद्र सिंह समेत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed