{"_id":"5ee648798ebc3e42fd1f5d2f","slug":"bhadohi-from-bengaluru-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु से भदोही आया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी हुई संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंगलुरु से भदोही आया व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, पत्नी भी हुई संक्रमित
Sun, 14 Jun 2020 09:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत 22 मई को बेंगलुरु से भदोही जिले के अपने गांव आया व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसके संपर्क में आने से पत्नी भी पॉजिटिव हो गई है। नौ जून को दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिले में कोरोना के दो और मरीज मिलने से भदोही जिले में कुल मरीजों की तादाद 85 हो गई है।
विज्ञापन
औराई क्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु से गांव आया था। बाद में तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल गया। इसके बाद गत नौ जून को उसका और परिजनों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। रविवार देर शाम पोर्टल पर आई जांच रिपोर्ट में प्रवासी और उसकी 36 वर्षीया पत्नी दोनों पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
पति बाहर से आया था, लेकिन पत्नी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग पति के जरिए ही पत्नी को भी संक्रमित होने का अनुमान लगा रहा है। फिलहाल दोनों को भदोही स्थित एल-1 अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की तादाद 85 हो गई है। इनमें 39 एक्टिव मरीज हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गांव में भी मेडिकल टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन