{"_id":"676034c1b568252e9b0ac309","slug":"bhadohi-foot-slipped-varanasi-junction-sharp-iron-stomach-man-drenched-blood-died-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : स्टेशन पर पहले पैर फिसला..., फिर नुकीली चीज ने फाड़ दिया पेट, खून से लथपथ शख्स की हो गई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : स्टेशन पर पहले पैर फिसला..., फिर नुकीली चीज ने फाड़ दिया पेट, खून से लथपथ शख्स की हो गई माैत
Mon, 16 Dec 2024 07:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:41 PM IST
सार
Bhadohi News : भदोही निवासी युवक के साथ वाराणसी जंक्शन पर दर्दनाक हादसा हुआ है। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। घर पर शव के पहुंचते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। मृतक का परिवार बेहद गरीब है।
विज्ञापन
आनंद कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के गड़ौरा निवासी युवक की सोमवार को वाराणसी जंक्शन पर फिसलकर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह घर से गोवा जाने के लिए निकला हुआ था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गड़ौरा गांव निवासी जगन्नाथ बिंद के पुत्र आनंद कुमार (28) रविवार को घर से गोवा जाने के लिए वाराणसी जंक्शन गए हुए थे। बताया जा रहा है कि वे ट्रेन पर चढ़ने वाले ही थे कि इस बीच उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। जिससे कोई लोहे की नुकीला चीज पेट में घुस गई। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गांव का ही एक अन्य युवक कलंदर भी गया था। उसने आरपीएफ और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनंद दो भाइयों में बड़ा था। पिता दिव्यांग हैं। घर की माली हालत बहुत खराब है। आनंद को तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। सभी बच्चे नाबालिग हैं। पत्नी अनुराधा बेसुध हो गई थी।
विज्ञापन