फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Crime: Used to recover by posing as fake drug inspector, two arrested, seals in the name of Prayagraj

Bhadohi Crime: फर्जी ड्रग इंसेक्टर बनकर करते थे वसूली, दो गिरफ्तार, प्रयागराज CMO के नाम की मुहरें बरामद

Sun, 04 Jun 2023 01:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 04 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह कुछ मेडिकल संचालको ने शिकायत किया कि दो युवकों द्वारा चार पहिया वाहन पर फर्जी स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट का नेम प्लेट लगाकर, फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से लाइसेंस चेक करने के नाम पर पैसा वसूली करते है। पुलिस ने जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
Bhadohi Crime: Used to recover by posing as fake drug inspector, two arrested, seals in the name of Prayagraj
फर्जी ड्रग इंसेक्टर बनकर करते थे वसूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही की ऊंज पुलिस को शनिवार रात को बड़ी सफलता हाथ लगी। फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल संचालको से वसूली करने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से उत्तर प्रदेश सरकार लिखी चार पहिया, प्रयागराज सीएमओ सहित कई स्वास्थ्य अधिकारियों के फर्जी मुहर बरामद हुए। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sansad Khel Mahotsav 2023: आजमगढ़ में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद निरहुआ और डीएम ने जलाई मशाल
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह कुछ मेडिकल संचालको ने शिकायत किया कि दो युवकों द्वारा चार पहिया वाहन पर फर्जी स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट का नेम प्लेट लगाकर, फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से लाइसेंस चेक करने के नाम पर पैसा वसूली करते है। पुलिस ने जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।  गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर विगत रात्रि में फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से पैसा वसूली करने वाले दो जालसालों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस पी-कैप मय उ0प्र0पु0 का ताज लगा,  स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट का फर्जी नेम प्लेट बीच में उत्तर प्रदेश सरकार का राजकीय चिन्ह लगा, पुलिस का फर्जी नेम प्लेट व सीएमओ प्रयागराज सहित अन्य चिकित्सालयों के फर्जी 05 रबर मुहर, वसूली के ₹2100/- नगद तथा फ्रॉड की घटना में प्रयुक्त चार पहिया एक्सयूवी वाहन कुल कीमती करीब 12 लाख रुपए बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhadohi Crime: Used to recover by posing as fake drug inspector, two arrested, seals in the name of Prayagraj
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गिरफ्तारशुदा जालसाज एक्सयूवी कार के आगे शीशा पर स्वास्थ्य मजिस्ट्रेट व पुलिस का फर्जी नेम प्लेट लगाकर लोगों को गुमराह करते थे। मेडिकल स्टोर संचालकों से लाइसेंस देखने के नाम पर पैसों की वसूली करते थे। प्राप्त शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा 12 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर फ्रॉड की घटनाओं का पर्दाफाश किया गया।जालसाजों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस के हाथ चढ़े जालसाजों में .ज्ञान सिंह मौर्य  निवासी सवईया किसनदासपुर थाना मीरगंज जनपद जौनपुर हालपता- निर्मल कुँज शान्तिपुरम थाना फाफामऊ जिला प्रयागराज और संजीव कुमार गुप्ता  निवासी चौकी कलां थाना मीरगंज जनपद जौनपुर, हालपता बी-85 चन्दन निवास शान्तिपुरम थाना फाफामऊ जिला प्रयागराज के रहने वाले है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ऊंज छोटक यादव, गुरु ज्ञान चंद पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed