{"_id":"6482c01d75e6c2dbcd01b195","slug":"bhadohi-crime-bhadohi-s-youth-murdered-in-odisha-burnt-body-found-in-the-forest-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Crime: भदोही के युवक की उड़ीसा में हत्या, जंगल में जली मिली लाश, शव के पास बरामद हुई ऐसी चीज जिससे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Crime: भदोही के युवक की उड़ीसा में हत्या, जंगल में जली मिली लाश, शव के पास बरामद हुई ऐसी चीज जिससे...
Fri, 09 Jun 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:44 AM IST
सार
तुलापुर बहादुरान निवासी हैदर अली का 18 वर्षीय पुत्र नवाब अली बीते एक साल से उड़ीसा में गांव के ही मुन्ना और बेलाल के साथ रहता था। वह वहां पर कबाड़ी खरीदने का कार्य करता था। जिसके लिए उसे मुन्ना ने ही एक मोपेड़ गाड़ी दी थी। बीते दो जून को वह अचानक गायब हो गया। इसको लेकर परेशान मुन्ना ने स्थानीय सुंदरगढ़ थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
भदोही के युवक की उड़ीसा में हत्या, जंगल में जली मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुलापुर बहादुरान निवासी एक 18 वर्षीय युवक की उड़ीसा में हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने युवक के शव को जंगल में जला दिया था। शव के अवशेष के पास ही युवक की मोपेड़ वाहन खड़ी होने से उसकी शिनाख्त की गई। युवक के हत्या की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तुलापुर बहादुरान निवासी हैदर अली का 18 वर्षीय पुत्र नवाब अली बीते एक साल से उड़ीसा में गांव के ही मुन्ना और बेलाल के साथ रहता था। वह वहां पर कबाड़ी खरीदने का कार्य करता था। जिसके लिए उसे मुन्ना ने ही एक मोपेड़ गाड़ी दी थी। बीते दो जून को वह अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की पुलिस से गुहार: 'घर से गायब हैं 12 लाख रुपये और बेटी..जल्द कार्रवाई की जाए'
विज्ञापन
इसको लेकर परेशान मुन्ना ने स्थानीय सुंदरगढ़ थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और एक संदिग्ध युवक को उठाया। पूछताछ में हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि नवाब अली की हत्या कर जंगल में जला दिया गया है। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से युवक की जली मोपेड़ और अधजली शव को बरामद किया। युवक के साथियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही घर पर कोहराम मच गया। उसके पिता नवाब बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उड़ीसा के लिए रवाना हो गए। इधर घर में उसकी मां नगीना और छोटे भाई सवाब अली सहित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की हत्या किन परिस्थितियों में की गई है। इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है।