सीईपीसी चुनाव : कैप्टन मुकेश के पैनल का क्लीन स्वीप, प्रशासनिक समिति के सदस्यों की कुल 17 में 16 सीटें जीतीं
परिषद के 17 प्रशासनिक समिति के सदस्य पदों पर चुनाव के लिए 2 से 9 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान हुआ था। इसमें कैप्टन मुकेश और संजय गुप्ता दो अलग-अलग पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के प्रशासनिक समिति के सदस्यों के चुनाव में कैप्टन मुकेश के पैनल ने भारी जीत दर्ज की। कुल 17 सीटों के लिए हुए चुनाव में मुकेश पैनल के 16 सदस्य काबिज हो गए हैं। विपक्षी संजय गुप्ता पैनल के केवल एक सदस्य राम दर्शन शर्मा को जीत मिली है। शुक्रवार को नोएडा के एक होटल में दोपहर 2 बजे शुरू हुई मतगणना दो घंटे चली।
परिषद के 17 प्रशासनिक समिति के सदस्य पदों पर चुनाव के लिए 2 से 9 सितंबर तक ऑनलाइन मतदान हुआ था। इसमें कैप्टन मुकेश और संजय गुप्ता दो अलग-अलग पैनल बनाकर चुनाव लड़ रहे थे। 17 में 10 सीटें उप्र से, 4 सीट शेष भारत से तथा 3 सीटें कश्मीर के लिए आरक्षित थीं लेकिन उप्र की दस सीटों पर पूर्वांचल के कालीन उद्यमियों की निगाहें टिकी थीं। कैप्टन मुकेश पैनल ने उप्र की 9 सीटों पर 16 प्रत्याशी खड़े किए थे और सभी सीटों पर जीत हासिल की है।
उप्र की दसवीं सीट से संजय गुप्ता पैनल के आगरा निवासी राम दर्शन शर्मा ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी जगमोहन द्वारा जारी परिणाम में कैप्टन मुकेश पैनल के रोहित गुप्ता (885 मत), वासिफ अंसारी (870 मत), अनिल सिंह (822 मत), सूर्यमणि तिवारी (810 मत), श्रीराम मौर्य (810 मत), दर्पण बरनवाल (805 मत), असलम महबूब (789 मत), हाजी फिरोज वजीरी (756 मत), इम्तियाज अंसारी ( 746 मत) निर्वाचित हुए हैं। जबकि उप्र के एक सीट पर विपक्षी पैनल के राम दर्शन शर्मा (746) ने जीत दर्ज की।
शेष भारत की चार सीटों पर कैप्टन मुकेश (922 मत), महावीर प्रताप उर्फ राजा शर्मा (922 मत), बोधराज मल्होत्रा (750 मत), विजेंद्र सिंह जगला (737 मत) तथा कश्मीर के तीन सीटों पर कुलदीप राज वाटल (887 मत), गुलाम नबी भट्ट (946 मत) व शेख आशिक (879 मत) निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को सभी प्रत्याशी नोएडा मतगणना स्थल पर मौजूद थे। शाम 4 बजे तक सोशल मीडिया में परिणाम जारी होते ही कालीन नगरी में खुशी की लहर दौड़ गई तथा शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।