फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi BSA's B.Ed mark sheet accused of being fake

Bhadohi News: भदोही बीएसए की बीएड की मार्कशीट फर्जी होने का आरोप

Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi BSA's B.Ed mark sheet accused of being fake
ज्ञानपुर। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह पर बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने का आरोप है। जखांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा ने अपर प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर शिकायत संग अन्य पत्र वायरल हुए।
विज्ञापन

शिकायत पत्र में कहा कि भूपेंद्र नारायण सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की बीएड की फर्जी मार्कशीट के आधार पर 16 जनवरी 1991 को जौनपुर के इम्पीरियल कॉलेज कोनार्का में असिस्टेंट टीचर के पद पर नौकरी प्राप्त की। जिस पर वह 25 अक्टूबर 2010 तक बने रहे। इसके बाद वे सहायक लेखाकार के पद पर बांदा में तैनात हुए। उसके बाद प्रतापगढ़, गोरखपुर और अब भदोही के बीएसए बने। करीब तीन साल से वह जिले में ही तैनात हैं। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में विश्वविद्यालय से सत्यापन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों की ओर से जानकारी नहीं दी गई। कई बार जानकारी मांगे जाने के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर की ओर से जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज कराया गया है। बीएसए ने कहा कि पिछले दो साल में फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी करने वाले 16 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया।
उनके खिलाफ केस दर्ज कर वेतन वसूली की जा रही है। उसमें अशोक मिश्रा भी शामिल हैं। साजिश के तहत छवि धूमिल करने के लिए आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed