फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi block became champion in children's sports

बाल क्रीड़ा में भदोही ब्लॉक बना चैंपियन

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi block became champion in children's sports
पुलिस लाइन परिसर में 23वीं जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय खेलकूद में भदोही ब्लॉक के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। ओवर आल उन्हें प्रथम और ज्ञानपुर ब्लॉक को दूसरा स्थान मिला। विजेता टीम को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है। बीएसए ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। भदोही, ज्ञानपुर, औराई, डीघ, अभोली और सुरियावां ब्लॉक के अलग-अलग स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने 50 मीटर, 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, चक्का, भाला फेंक, कबड्डी सहित अन्य खेलों में जीत के लिए पसीना बहाया। इस मौके पर अरुण पांडेय, माजिद खां, रविद्र पांडेय, अशोक गुप्ता, मनीष पांडेय, भूपेंद्र सिंह, प्रतीक मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed