{"_id":"615c9a908ebc3e8bb3253d36","slug":"bhadohi-bjp-leader-nephew-was-killed-with-a-sharp-weapon-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही: भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या, जमीन विवाद रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या, जमीन विवाद रही वजह
Wed, 06 Oct 2021 12:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:04 AM IST
सार
गलहैया गांव निवासी मुकेश सिंह भाजपा ज्ञानपुर मंडल में महामंत्री हैं। उनके भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह (24) मंगलवार की रात में शौच के लिए जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उसे जबरदस्ती पकड़कर कहीं किनारे ले गए। वहां उसकी पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पर पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के गलहैया गांव में मंगलवार की रात में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही छापा मारकर छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गलहैया गांव निवासी मुकेश सिंह भाजपा ज्ञानपुर मंडल में महामंत्री हैं। उनके भाई राकेश सिंह के पुत्र विशाल सिंह (24) मंगलवार की रात में शौच के लिए जा रहे थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उसे जबरदस्ती पकड़कर कहीं किनारे ले गए। वहां उसकी पिटाई करने लगे। मुकेश सिंह ने बताया कि पिटाई करने की जानकारी विशाल के छोटे भाई ने मुझे बताया। मैं मौके पर पहुंच रहा था तभी पिटाई करने वाले भाग गए।
विज्ञापन
वहां पहुंचा तो विशाल के गर्दन के पीछे, आगे और चेहरे पर गड़ासे से वार किया गया था। तत्काल उसे लेकर ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि तालाब में मत्स्य पालन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पहले भी पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया जा चुका है। आरोपी पहले से ही जान से मारने की धमकी देते आ रहे थे।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिला अस्पताल में देर रात तक परिवार के लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की जानकारी हुई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।