फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi BJP District President's Audio Viral

भदोही भाजपा जिलाध्यक्ष का ऑडियो वायरल, जाति पर टिप्पणी कर बोले- मत देना वोट

Sun, 20 Dec 2020 12:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi BJP District President's Audio Viral
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला।

भदोही जिले में पंचायत चुनाव से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का एक जाति पर टिप्पणी का आडियो वायरल हो रहा है। इसमें कहते हुए सुना जा रहा है कि मत देना वोट। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने ऑडियो खुद का होना स्वीकार किया है और सफाई दी कि यह गुस्से में कही गई दो लोगों के बीच की बातचीत है।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव का एक ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। इस ऑडियो में बरवां गांव निवासी अभिजीत दुबे नाम का एक शख्स जिलाध्यक्ष से बातचीत कर रहा है। इस दौरान वह बरवां में जर्जर हो चुके राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए बात आगे बढ़ाने की अपील करते सुना जा रहा है।
विज्ञापन


जिस पर जिलाध्यक्ष उस क्षेत्र के किसी धीरेंद्र दुबे नाम के व्यक्ति का नाम लेते हुए कहते हैं कि वह उस जाति विशेष के ठेकेदार हैं, उन्हीं से अस्पताल बनवा लो। कह दो कि जो विकास दुबे मारे गए हैं, उन्हीं की आत्मा से अस्पताल बनवा लें। दूसरी ओर से चुनाव की बात कही जाती है तो जिलाध्यक्ष कहते हैं कि चुनाव में वोट मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे ठंडा समझते हो क्या। बरवां निवासी अभिजीत दुबे का आरोप है कि जिलाध्यक्ष से अस्पताल भवन की मांग करने पर ऐसा जवाब मिला। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे बदनाम करने की साजिश के तहत दो माह पुराने ऑडियो को वायरल किया गया है। किसी जाति विशेष पर टिप्पणी करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। उस अस्पताल के निर्माण की पूरी तैयारी हो चुकी है। गुस्से में मैंने ऐसा बोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed