ऊंज। रोही-सुभाषनगर मुख्य मार्ग से लगी बरईपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क काट देने से आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उक्त स्थान पर जिला प्रशासन से पक्के पुल निर्माण की गुहार लगाई गई। आरोप लगाया गया कि दो सप्ताह पहले जिले में हुई मूसलाधार बरसात से चहुंओर पानी भर जाने और भारी जलजमाव से दर्जनों घरों के गिर जाने से लोगों को काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा। साथ ही साथ कई बीघे धान व दलहनी-ति लहनी फसलें भी जलमग्न होकर नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। हो रहे नुकसान और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज लोगों ने सड़क को काट दिया गया था। राजमार्ग स्थित वहिदानगर तिराहा होते हुए प्रयागराज, जौनपुर जनपदों को जोड़ने वाली उक्त सड़क जुड़ी सड़क के कट जाने से प्रतिदिन लोगों को आवागमन परेशानी उठानी ही पड़ रही है बड़े वाहनों का पहिया थम जाने से कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। युवा समाजसेवी सतीश कुमार सिंह काजू ने पटरी, बांस-बल्ली की व्यवस्था करके अस्थायी व्यवस्था अक्षम साबित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कराकर लोक निर्माण से पक्के पुल निर्माण की पुरजोर आवाज उठाई गई। प्रदर्शन करने वालों में सतीश कुमार सिंह काजू, शोभनाथ पांडेय, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, रामअक्षैवर यादव, संजीव सिंह, राजपति यादव, विश्राम गौतम, नेब्बूलाल, अनिल सिंह, संजय श्रीवास्तव, बसंती देवी, गंगाधर, प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।