फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadohi

वर्दी वाला गुंडा बनी सूबे की पुलिस

Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
bhadohi
ज्ञानपुर। झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर के विरोध में आम आदमी पार्टी मुखर हो गई है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन कर प्रकरण की जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने और मृतक परिवार को 50 लाख मुआवजे की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सूबे में अपराध चरम पर पहुंच गया है। भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस वर्दी वाला गुंडा का रोल अदा कर रही है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर चोट पहुंच रही है। इनकाउंटर के नाम पर आम लोगों की हत्या कराई जा रही है। प्रदर्शन में आप के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, संदीप यादव, फैयाज खां, अनिल कुमार यादव, इजहार अहमद, सादिक अंसारी, विमल, शरद, कमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed