{"_id":"6238cd505fa8b122dc6db0e7","slug":"bhadohi-beat-varanasi-team-by-51-runs-bhadohi-news-vns64423633","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही ने वाराणसी की टीम को 51 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही ने वाराणसी की टीम को 51 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में आयोजित अंडर-17 सद्भावना कप क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को एमटीसीए वाराणसी और भदोही क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें भदोही की टीम ने वाराणसी को 51 रन से हरा दिया।
भदोही स्टेडियम की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 207 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी की टीम 156 रन बना कर आल आउट हो गई। मैन आफ द मैच भदोही की टीम के आदिल अंसारी रहे। उन्होंने 74 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 76 रन बनाए। भदोही की टीम के लिए आदिल के बाद ऋतिक राय ने 41 रन बनाए। वाराणसी की ओर से गेंदबाज यशवंत ने चार तथा श्रेष्ठ और अंश ने दो - दो विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी वाराणसी की टीम के लिए 35 ओवर में 207 रन बनाना मुश्किल नहीं था, लेकिन भदोही के खिलाड़ियों की अच्छी फील्डिंग और राजवीर 3 विकेट की सधी गेंदबाजी के आगे उनके विकेट लगातार गिरते रहे। वाराणसी की ओर से केवल ध्रुव ही 67 रन बनाकर क्रीज पर टिक सके। उनके अलावा आर्यन ने 18 रन बनाए। भदोही के आदिल ने दो, सुमित और रंजन ने एक एक विकेट लिए। ताबड़तोड़ 76 रन बनाने वाले भदोही के आदिल को सीनियर क्रिकेटर विपिन राय ने मैन आफ द मैच घोषित किया। उन्होंने कहा कि अभी इन किशोरों की उम्र 17 वर्ष से कम है। वे अपनी कमियों को दूर कर बहुत आगे जा सकते हैं। सचिव खालिद अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की छिपी प्रतिभाओं को आगे लाना है।