फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: A young man died after being hit by a train, the body was lying on the track all night

Bhadohi: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, रातभर ट्रैक पर ही पड़ा रहा शव, घर में रहता था अकेले

Wed, 12 Apr 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Apr 2023 07:45 AM IST
सार

भदोही में बदलीपुर गांव निवासी जितेंद्र मिश्र मुंबई में रहकर मजदूरी करके आजीविका चलाता है। एक महीने पहले वह घर आया हुआ था। घर में वह अकेले ही रहता था। मंगलवार की देर रात वह शौच के लिए घर से 100 मीटर दूर ट्रैक की तरफ गया हुआ था।

विज्ञापन
Bhadohi: A young man died after being hit by a train, the body was lying on the track all night
Bhadohi: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, रातभर ट्रैक पर ही पड़ा रहा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही में सुरियावां थाना क्षेत्र के बदलीपुर गांव निवासी एक युवक की मंगलवार की देर रात वाराणसी-जंघई ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के परिवार में किसी के न होने से उसका शव रातभर ट्रैक पर ही पड़ा रहा। सुबह ट्रैक की तरफ टहलने निकले लोगों ने उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- BHU: लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल के छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की, विश्वसुंदरी पुल पर मजदूरों ने पकड़ा
विज्ञापन

बदलीपुर गांव निवासी जितेंद्र मिश्र (28) मुंबई में रहकर मजदूरी करके आजीविका चलाता है। एक महीने पहले वह घर आया हुआ था। घर में वह अकेले ही रहता था। मंगलवार की देर रात वह शौच के लिए घर से 100 मीटर दूर ट्रैक की तरफ गया हुआ था। इस बीच वाराणसी-जंघई ट्रैक पर किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुबह ट्रैक की तरफ टहलने निकले लोगों ने उसका शव ट्रैक पर पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक के घर कोई नहीं था। उसकी तीन बहनों की काफी पहले ही शादी हो गई थी। वहीं लगभग 10 सालपहले माता-पिता की मौत भी हो चुकी थी। वह खुद भी अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed