BHU: लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल के छात्र ने खुदकुशी की कोशिश की, विश्वसुंदरी पुल पर मजदूरों ने पकड़ा
बीएचयू लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे तो छात्र कमरे में नहीं मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बीएचयू लालबहादुर शास्त्री छात्रावास के कमरा नंबर 159 में रहने वाले बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने मंगलवार को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचे तो छात्र कमरे में नहीं मिला। दोस्तों से पूछताछ में विश्वसुंदरी पुल की ओर जाने के बारे में जानकारी मिली। टीम ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें- Varanasi: चोलापुर में फर्जी पासपोर्ट और वीजा के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी, जालसाज दुकान बंद करके फरार
एलबीएस हॉस्टल के संरक्षक डॉ. अशोक कुमार ज्योति के मुताबिक झारखंड के कोचेया गढ़वा निवासी चंदन कुमार मेहता बीएचयू में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। दोपहर में उसने कमरे में फंदा लगाने की कोशिश की। विश्वसुंदरी पुल पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे पुल से कूदते समय पकड़ लिया। छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।