फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi price increas

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध

Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi  price increas
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध
विज्ञापन

फोटो-
भाजपा पर लगाया आम जनता के साथ उपेक्षा का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रविवार को व्यापारियों, ग्रामीणों और किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। केंद्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आमजन के साथ उपेक्षा का आरोप लगाया।

समाजसेवी कोको दुबे के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय के समीप पहुंचे लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि जब-जब भाजपा की सरकार ने सत्ता हाथ में लिया तब-तब गरीब, असहाय परि वार, व्यापारी वर्ग, किसान, गृहणियों को तरह-तरह महंगाई का दंश झेलना पड़ा है। पूर्व के दिनों में नोटबंदी ने लोगों की कमर इस तरह तोड़ चुकी है कि अब तक लोग उबर नहीं पा रहे हैं। ऊपर से पेट्रो पदार्थ, रसोई गैस, बिजली दर में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर एक बार फिर आर्थिक तंगी का सामना कराना सोची-समझी चाल है। बताया कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से जहां ट्रांसपोर्टर सामानों के ले आने-ले जाने का भाड़ा बढ़ा दिया जिसकी सीधी मार खाद्य, सब्जी, खाद-बीज पर देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की अनुपलब्धता होते रहने से घरों में गृहणियां परेशान हो उठी हैं। बिजली दर बढ़ने से किसान खेतीबारी को लेकर कर्ज में डूब रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रवींद्र तिवारी, प्रमोद पांडेय, विनोद यादव, शीतला प्रसाद पांडेय, पानी कुमारी, संगीता देवी, प्रमिला देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed