फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Between justice and the people 's advocate

न्याय और जनमानस के बीच की धुरी हैं अधिवक्ता

Wed, 11 Feb 2015 02:04 AM IST
Between justice and the people 's advocate
Between justice and the people 's advocate Updated Wed, 11 Feb 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Between justice and the people 's advocate
अधिवक्ता न्याय और आम जनमानस के बीच की धुरी हैं। इसी के चलते वादकारियों का अधिवक्ताओं पर भरपूर विश्वास होता है।
विज्ञापन



सांसद मंगलवार को तहसील में बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एकता में बड़ी ताकत है। इस एकता को अधिवक्ताओं को बनाए रखना होगा।

 इससे न केवल वादकारियों को लाभ पहुंचेगा बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि ध्यान दें कि न्याय प्रक्रिया में देरी न हो। उन्होंने बार काउंसिल के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि परस्पर सहयोग से अधिवक्ता और वादकारियों में सहयोग बढ़ेगा।

सांसद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी, महामंत्री रामजी त्रिपाठी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार शुक्ल को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण राय, संयुक्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद मिश्र व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, पुस्तकालय अध्यक्ष मनोज कुमार सरोज व आय व्यय निरीक्षक प्रसन्न कुमार मिश्र को पूर्व विधायक डा.पूर्णमासी पंकज ने शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन



इसके पूर्व सांसद ने अपनी निधि से 13.80 लाख की लागत से बनने वाले अधिवक्ताओं के हाल का भूमि पूजन किया। बार काउंसिल आफ उप्र के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी और एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने भी समारोह का संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता पं.शीतला प्रसाद मिश्र संचालन विनोद राय ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर बार काउंसिल के अतिथियों का स्वागत किया गया।


इस मौके पर बार कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा राकेश पांडेय, शोभनाथ यादव, ओमप्रकाश, शिवकुमार मिश्र, विमल राय, प्रशांत तिवारी, राजेश मिश्र, प्रेमचंद बिंद, महेंद्र बिंद, गुलाब सिंह, लालचंद विश्वकर्मा, शिवसागर मिश्र, प्रदीप त्रिपाठी, सुभाष मौर्य, राजकुमार मिश्र, अवध नारायण यादव, धमेंद्र यादव, संदीप पांडे, लालधर पांडेय, शैलेंद्र दूबे, मान सिंह, ब्रम्ह जायसवाल, विनीत बरनवाल, सत्यशील जायसवाल, प्रिंस गुप्ता, सर्वजीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed