फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beneficiary of PM Awas gets invitation for parade program at Red Fort

Bhadohi News: पीएम आवास के लाभार्थी को लाल किले पर परेड कार्यक्रम का मिला आमंत्रण

Mon, 12 Aug 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Beneficiary of PM Awas gets invitation for parade program at Red Fort
स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित परेड कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी को विशिष्ट आमंत्रण मिला है। आकांक्षी ब्लॉक औराई के औराई गांव की चमेला देवी और उसके पति सुखलाल यादव आमंत्रण पत्र मिलने पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। शासन की तरफ से दोनों को जाने और आने के लिए फ्लाइट का टिकट भी दिया गया है।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक आदित्य कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बेहतर कर रही है। जिसमें कुछ लाभार्थी सरकार की उम्मीदों से बेहतर काम कर रहे हैं। चमेला देवी और उनके पति सुखलाल को प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ था। दोनों ने आवास को काफी सुंदर बनाया है। योजनाओं में अपनी बेहतर सहभागिता देने वाले लाभार्थियों को दिल्ली के लाल किला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसमें आकांक्षी ब्लॉक औराई की चमेला देवी का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाल सिंह के मार्गदर्शन में सीएम फेलो डॉ. मधु शास्त्री ने लाभार्थी को फ्लाइट टिकट देकर दिल्ली आमंत्रित व सम्मानित किया गया। सीएम फेलो ने बताया कि लाभार्थी दंपती की 12 अगस्त को बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवानगी होगी। राजकीय अतिथि के रूप में चार दिवसीय दिल्ली दर्शन के बाद 16 अगस्त को वापसी होगी। घर से बाबतपुर और वापसी में घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। लाभार्थी दंपती ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed