फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beekeepers should take care of protection from heat and sunstroke

Bhadohi News: गर्मी और लू से बचाव का ध्यान रखें मधुमक्खी पालक

Sat, 18 Mar 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Beekeepers should take care of protection from heat and sunstroke
जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी ने शुक्रवार को जिले के पांच मधुमक्खी पालन कर रहे कृषकों के यहां औचक निरीक्षण किया। उद्यायन अधिकारी ने मधुमक्खी पालन कर रहे किसानों की न सिर्फ व्यवस्थाए देखी, बल्कि उन्हें आवश्यक सलाह भी दी। बताया कि मधुमक्खी पालन करने वाले किसानों को सबसे जरूरी गर्मी और लू से बचाव का ध्यान रखना चाहिए। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की आवश्यकता पड़ने की संभावना है। ऐसे में इसकी तैयारी पहले से ही रखें। उन्होंने बताया कि जहां मधुमक्खी पालन किया जा रहा है। वहां बिना सेफ्टी किट का इस्तेमाल किए न जाएं और धुएं का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने गोपीगंज, नथईपुर, लल्लुपुर, भरतपुर, अकोढ़ा आदि गांव के निवासी रविलाल, रामजी, रेख लाल, राजबली, श्यामदर के यहां पहुंच कर मधुमक्खी पालन की स्थिति देखी। बताया कि किसान के लिए मधुमक्खी पालन आय का एक अच्छा स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed