फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BEd entrance exam will be held today at 14 centers in the district

जिले में 14 केंद्रो पर आज होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam will be held today at 14 centers in the district
जिले में शुक्रवार को 14 केंद्रों पर बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 5900 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार शाम तक तैयारी होती रही।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि जिले की तीनों तहसीलों में 14 केंद्र परीक्षा के लिए बने हैं। सुबह नौ से 12 और दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। पिछले दिनों बैठक में सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित अन्य तैयारी पूरी करने का निर्देश था।परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से तीनों तहसील के एसडीएम और तहसीलदार को मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को परीक्षा पर नजर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्र और परिसर में मोबाइल संग गैजेट्स का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में कोई फोटोग्राफी की इजाजत नहीं होगी। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर छात्र-छात्राओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed