फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Becoming a connoisseur of Hindi but alas... I don't know how to speak.

Bhadohi News: हिंदी के बन रहे ज्ञाता मगर अफसोस... ककहरा ही नहीं आता

Thu, 14 Sep 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Becoming a connoisseur of Hindi but alas... I don't know how to speak.
लो फिर आ गया हिंदी दिवस। एक बार फिर हिंदी को राजभाषा से राष्ट्रभाषा तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। फिर हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की कसमें खाई जाएंगी। जिनकी मातृभाषा हिंदी है, उनके लिए एक एक सवाल आज ज्यादा मौजूं हो जाता है। क्या सच में हम हिंदी को लेकर वाकई गंभीर हैं। क्या हमारी युवा पीढ़ी हिंदी की वर्णमाला अच्छी तरह से जानती है। इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमने पूर्वांचल में किया एक सर्वेक्षण। इस सर्वेक्षण के परिणाम चौंकाने वाले थे।
विज्ञापन

वाराणसी। इस हिंदी का दुर्भाग्य कहें या फिर हमारे कान्वेंट एजुकेशन वाली शिक्षा व्यवस्था का अभिशाप। हिंदी विषय में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे आधे से ज्यादा विद्यार्थी हिंदी वर्णमाला का ही पूर्ण ज्ञान नहीं रखते। कहने को ये 12वीं उत्तीर्ण और उच्च शिक्षा के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में पास हैं। हिंदी के ज्ञाता बन रहे हैं। लेकिन हकीकत में हिंदी के ककहरा ज्ञान में फेल हैं। ये सच सामने आया है अमर उजाला के सर्वेक्षण में।
विज्ञापन

विश्व हिंदी दिवस के पूर्व अमर उजाला ने पूर्वांचल के तीन मंडलों के 10 जिलों में हिंदी विषय में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे 50 विद्यार्थियों पर सर्वेक्षण किया। सर्वे में प्रत्येक जिले से 5-5 विद्यार्थियों का शामिल किया गया था। सभी से हिंदी वर्णमाला का क से ज्ञ तक 60 सेकेंड में लिखने का कहा गया। इस सर्वेक्षण में 54 फीसदी छात्र-छात्राएं क से ज्ञ तक लिखने में फेल साबित हुए। सिर्फ 46 फीसदी विद्यार्थी ही इसे सही-सही पूरा लिख सके। जिन्होंने इसे पूरी तरह लिखा, उसमें भी कुछ ऐसे थे जिन्होंने ड और ढ जैसे अक्षर के नीचे बिंदी लगाकर उसे ड़ या ढ़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे हुआ सर्वेक्षण



वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ़, मऊ तथा बलिया जिले में हिंदी विषय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले पांच-पांच विद्यार्थियों को रेंडम तरीके से चयनित किया गया है। उनसे एक मिनट में हिंदी वर्णमाला का कहकरा यानी क से ज्ञ तक लिखने को कहा गया। ये कार्य 12 तथा 13 सितंबर को किया गया।


आंकड़ों में परिणाम
पैमाना संख्या प्रतिशत


सर्वे में शामिल छात्र 20 40



सर्वे में शामिल छात्राएं 30 60



स्नातक स्तर के विद्यार्थी 27 54



स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी 18 36



पीएचडी स्तर के विद्यार्थी 5 10



ककहरा लिखने में उत्तीर्ण 23 46



ककहरा लिखने में अनुत्तीर्ण 27 54



सर्वे में ये तथ्य भी आए सामने



- सर्वे में शामिल लगभग आधे लोग क से ज्ञ तक पूरा लिख ही नहीं सके।



- कुछ ने वर्णमाला के क्रम को गलत तरीके से लिखा। प फ ब भ म को पहले लिखा, त थ द ध न को बाद में लिखा।



- बहुत से विद्यार्थी ऐसे भी दे जिन्होंने ड तथा ढ के नीचे बिंदी लगा कर उसे ड़ तथा ढ़ लिख दिया।



- कुछ छात्र-छात्राओं ने क से ज्ञ तक लिखने में एक मिनट की बजाय डेढ़ मिनट से ज्यादा समय लिया।

बेसिक शिक्षा से ही भाषा का शुद्ध ज्ञान न होने के कारण बच्चों में हिन्दी भाषा की कमजोरी देखने को मिल रही है। मोबाइल ने भी हिन्दी भाषा का बंटाधार किया है।
- डॉ. किरण शर्मा, विभागाध्यक्ष-हिंदी, काशी नरेश राजकीय पीजी कॉलेज, ज्ञानपुर, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed