फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beauty parlor business also suffers

ब्यूटी पार्लर कारोबार को भी लगी चपत

Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Beauty parlor business also suffers
लालानगर। लॉकडाउन से हर व्यापार को नुकसान हुआ। ब्यूटी पार्लर कारोबार भी अछूता नहीं रहा। शादी-विवाह के सीजन में बंदी होने से संचालकों को ढाई से तीन करोड़ तक का नुकसान हुआ। अनलॉक में दुकानें खुलने लगी, लेकिन ग्राहक की संख्या नाममात्र की दिख रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब 500 छोटी-बड़ी ब्यूटी पार्लर की दुकानें हैं। हर पार्लर में दो से तीन महिलाएं काम कर अच्छी कमाई करतीं हैं। अप्रैल से जून तक शादी विवाह के सीजन में ब्यूटिशियन की विशेष डिमांड होती है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 24 मार्च से 31 मई तक पार्लर पूर्ण रूप से बंद रहे। ज्यादातर शादियां निरस्त होने से संचालकों को नुकसान उठाना पड़ा। एक शादी में कम से कम दो हजार की आमदनी होती थी। ऐसे में एक महीने में ही दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ जबकि दो माह का मिलाकर चार करोड़ की चपत लगी।
विज्ञापन

- लॉकडाउन के कारण दो माह तक पार्लर बंद रहा। छूट मिलने पर सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलने का निर्णय प्रशासन ने लिया। पांच फीसदी तक व्यापार रह गया है। नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है।-अनीता कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन

- लॉकडाउन के कारण दुकानदारी ही खत्म हो चुकी है। शादी-विवाह निरस्त होने के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है। आमदनी से अधिक खर्च होने से परिवार चलना भी मुश्किल हो चुका है।-शशि श्रीवास्तव।
- चौथे चरण के लॉकडाउन में पार्लर संचालित करने के लिए छूट मिली। सप्ताह में तीन दिन ही दुकान खुल रही है। कोरोना वायरस के कारण महिलाएं भी पार्लर में आने से ्भी भी कतरा रहीं हैं। - पूजा गुप्ता

- शादी-विवाह निरस्त होने से पार्लर कारोबार चौपट हो गया। महिलाएं पार्लर में कम आ रहीं हैं। कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, हैंडवाश आदि सुविधाएं है, लेकिन महिलाएं डरी हुई हैं। - ममता चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed