फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Be corrected by the time the voter list

मतदाता सूची समय से हो दुरुस्त

Tue, 21 Jun 2016 01:34 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 21 Jun 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Be corrected by the time the voter list
जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : bhadohi
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची शोधन के लिए बैठक हुई। इसमें तीनों विधानसभाओं में बढ़े मतदेय स्थलों के अलावा जर्जर मतदेय स्थलों को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी बीएलओ की सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है।

मतदाता सूची में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जाए। कहीं भी लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सूची के संशोधन में भदोही विधानसभा में 22 मतदेय स्थल, ज्ञानपुर विधानसभा में 27 और औराई विधानसभा में 24 मतदेय स्थल समेत कुल 73 मतदेय स्थल बढ़ाए गए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से  कहा कि मतदेय स्थलों के आलेख्य की सूची का प्रकाशन 22 जून को हर हाल में कर लिया जाए। इसको लेकर आपत्तियां एक जुलाई तक मंगाई जाए आैर आठ जुलाई को सूची को अंतिम रूप दे दिया जाए। ताकि काम पूरा का जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed