फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bappa went to his village, devotees saluted him

Bhadohi News: बप्पा चले अपने गांव, भक्तों ने किया प्रणाम

Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bappa went to his village, devotees saluted him
गणेश प्रतिमा का विसर्जन के पूर्व आरती करते श्रद्धालु। संवाद
गोपीगंज। जिले में गणेशोत्सव की धूम है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हर कोई बप्पा की स्तुति में लगा है। गोपीगंज नगर से भगवान श्रीगणेश की चार प्रतिमाएं बृहस्पतिवार की रात विसर्जित की गईं। पूजन समितियों की ओर से डीजे व गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अबीर, गुलाल उड़ाते और जयकारा लगाते हुए लोग इब्राहिमपुर नहर की पुलिया पर पहुंचे, जहां प्रतिमा विसर्जित की गई। भक्तों ने नम आंखों से बप्पा को प्रणाम किया। सर्रोई बाजार में विघ्न विनाशक श्रीगणेश पंडाल में विराजमान हैं। शाम को आरती के समय खूब भीड़ होती है। महिलाएं माला-फूल लेकर भगवान के दर्शन करने पहुंच रही हैं। श्री बाल गणेश पूजा समिति रजपुरा ने प्रतिमा विसर्जन के बाद भंडारे का आयोजन किया। समिति ने आठ साल पूर्ण किए। मनीष विश्वकर्मा, भोला विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। गोपीगंज में न्यू गणेश उत्सव मंडल नोनियान गली ज्ञानपुर, श्री गणेशोत्सव मंडल क्लब पश्चिम मोहाल, श्री गणेश पूजा उत्सव खड़हट्टी मोहाल, गणेश उत्सव मंडल सदर मोहाल बाबूराव की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए इब्राहिमपुर पुलिया पर दर्शन-पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जित की गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा की। मौके पर दशरथ मोदनवाल, बनारसी, सूरज, किशन मौर्य, चिंटू पाल, संदेश मौर्य, पवन सेठ, आलोक जायसवाल, संजय गुप्ता, शिवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed