फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banks will open in time, state committee tightens

समय में खुलेंगे बैंक,राज्य समिति ने कसा शिकंजा

Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banks will open in time, state committee tightens
ज्ञानपुर। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति लखनऊ ने बृहस्पतिवार से बैंकों के खुलने और बंद होने के समय में संशोधन किया है। अब बैंकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही जमा-निकासी, चेक की क्लीयरिंग, नगदी प्रेषण और सरकारी लेनदेन से संबंधित कार्य मात्र 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति में होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक के उमेश कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उक्त निर्णय का पालन कराने के लिए शाखा प्रबंधकों को पत्र प्रेषित करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नियमों का पालन न होने पर शाखा प्रबंधक जिम्मेदार होंगे। इस साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महामारी के दौर में जिले में कार्यरत दो दर्जन से अधिक विभिन्न बैंक शाखाओं पर गाइड लाइन का उल्लंघन बेखौफ जारी रहने से बैंकर्स समिति ने बैंकिंग सेवा में संशोधन कराया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चालान जमा करने से लेकर अब तक हुई अनदेखियों पर तरह-तरह की अंगुली भी उठाई जा चुकी है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खाताधारक कृषि कार्य समेत शादी-विवाह, पेंशन, लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ रखने के लिए होने वाली रुपये की निकासी ने कैश काउंटर, एटीएम, फीनो बैंक, ग्राहक जन सेवा केंद्र को खाली कर दिया था। ऐसे में बैंकों से कैश न मिलने का मामला सुर्खियों में छाए रहने से जिला स्तरीय अधिकारियों की भागदौड़ इस लिए बढ़ी थी कि ग्राहकों की मांग को किसी भी रुप में पूरा कराया जाए। मतदान के एक सप्ताह पहले की स्थिति में खाताधारकों को बिना रुपये के वापस भी होना पड़ा था। अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक ने कहा कि तेज गति से कार्य और कैश की उपलब्धता पर उनकी निगरानी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed