फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banks strike in bhadohi

दूसरे दिन भी जारी रही बैंको की हड़ताल

Sat, 01 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Banks strike in bhadohi
ज्ञानपुर। वेतन-भत्तों आदि की मांग को लेकर जारी बैंकों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे लगभग सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा। शुक्रवार को जिले के बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। इससे अब बैंक सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन

पेंशन संशोधन, वेतन में बढ़ोतरी और पांच दिन बैंकिंग समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने दो दिनी हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के असर से शनिवार को भी बैंकों के शटर गिरे रहे। कर्मचारियों ने काम नहीं किया। हड़ताल के चलते जिलेभर की डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाओं में 100 करोड़ से अधिक का लेनदेन ठप पड़ गया। हड़ताल में सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों का कहना है कि नवंबर 2017 से ही बैंक कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव लंबित है। उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेंशन रिवाइज करने की मांग भी लंबे समय से चल रही है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य संस्कृति की भी मांग की। कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। जिले में प्रतिदिन औसतन 50 करोड़ के चेक क्लीयरेंस और 50 करोड़ का कैश लेन-देन होता है। हड़ताल होने से बैंकिंग सेवा पूरी तरह ठप हो गई और सौ करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। अब बैंक रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed