फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banaras-Dehradun Janata Express canceled today

Bhadohi News: बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस आज रद्द

Mon, 06 Jan 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Banaras-Dehradun Janata Express canceled today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भदोही। ठंड और शीतलहर के बीच भदोही रेलवे से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। हालांकि फाफामऊ और जंघई के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा हो जाने से परिवर्तित मार्ग से चल रही सभी ट्रेनें वापस इस रूट से आने जाने लगीं। उधर सोमवार को भी 15119 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद्द करनी पड़ी है।
भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम को ही नॉन इंटरलॉकिंग कार्य समाप्त हो जाने के बाद से रात से ही इस रूट की सभी ट्रेनें वापस अपने रास्ते से गई हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कामायनी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, दादर-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस, रत्नागिरी एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि लगभग एक सप्ताह तक परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट तक वापस करने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को देहरादून को जाने वाली जनता एक्सप्रेस रद्द रहेगी। भीषण ठंड और कोहरे के चलते रविवार को कई ट्रेनें 7 घंटे तक विलंब से चलीं।
इनमंे 11107 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस 7.10 घंटे, 11108 ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस और 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस दोनों चार-चार घंटे, 14260 लखनऊ-गया एकात्माता एक्सप्रेस ढाई घंटे, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 2.25 घंटे तथा 11071 एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब भदोही स्टेशन पर पहुंची। आज कोई भी ट्रेन परिवर्तित मार्ग से नहीं चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed