{"_id":"6ab03899acae259827026123","slug":"ban-on-plastic-in-schools-students-to-learn-waste-management-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148876-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्कूलों में प्लास्टिक पर लगेगी रोक, कचरा प्रबंधन सीखेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्कूलों में प्लास्टिक पर लगेगी रोक, कचरा प्रबंधन सीखेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अब परिषदीय विद्यालयों में एक ही जगह पर कूड़े का ढेर नहीं दिखेगा। स्कूलों में अब तक इस्तेमाल होने वाले दो कूड़ेदान की जगह चार अलग-अलग रंगों के कूड़ेदान रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ई-कचरे के लिए स्कूलों में अलग संग्रहण केंद्र भी बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ई-कचरे के सुरक्षित निस्तारण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। अभियान की तैयारी 30 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद दो से 31 अक्तूबर तक इसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
जिले में कुल 885 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को तमाम प्रकार की नई-नई बारीकियां बताई जाती है। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर अब सभी विद्यालयों में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार विद्यालयों में चार-बिन कोड व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखा जाएगा। अधिकारियों को संबंधित बिन की खरीद और विद्यालयों में उनके नियमित इस्तेमाल की जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी। खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे को सामान्य कूड़े में मिलाने के बजाय विद्यालय स्तर पर बनाए जाने वाले ई-कचरा संग्रहण केंद्र में रखा जाएगा। अभियान के दौरान विद्यार्थियों और आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी। तैयारी चरण में विद्यालयों की गतिविधियों की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें इको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि बीईओ को विद्यालयों में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा गया है।