फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ban on payment of MNREGA in four villages

चार गांवों में मनरेगा के भुगतान पर रोक

Wed, 16 Sep 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on payment of MNREGA in four villages
भदोही। ब्लॉक क्षेत्र के बाणी, बिजला, खेतलपुर और लीलाधर गांवों में मनरेगा में अनियमितता की शिकायतों पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रशांत कुमार सिंह चिट्टू ने भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी को भेजे कार्यालय आदेश में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इन गांवों में जॉबकार्ड धारकों और ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गांव में व्यापक अनियमितता की गई है। गांव में कच्चा और पक्का निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। प्रमुख ने बीडीओ को निर्देशित किया कि वे स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर वर्ष 2018 से 2020 तक मनरेगा योजना की समीक्षा करें, इस दौरान हुए भुगतान में अनियमितता यदि हो तो जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेें। यह भी कहा कि जब तक समीक्षा व जांच पूर्ण न हो जाए तब तक मनरेगा में कोई भुगतान न किया जाए। प्रमुख ने चेताया कि केंद्र सरकार के मनरेगा योजना में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि अनियमितताओं में हमारे कार्यालय के कर्मचारियों की संलिप्तता मिली तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed