फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bakri Eid was celebrated with Akidt

अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद

Wed, 14 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 14 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कुरबानी का पवित्र पर्व ईदुज्जुहा  मंगलवार अकीदत के साथ  मनाया गया। नगर और ग्रामीण इलाकों में अकीदतमंद  मुसलमानों ने  ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की और अल्लाह की राह  में बकरों की  कुरबानी दी। ईदगाहों में नौ बजे तक नमाज का सिलसिला खत्म  होकर  कुरबानी का दौर शुरू हो गया था,  जो दोपहर तक चला। इसके बाद गरीबों  में  तबर्रूख बांटे गए। सुरक्षा का इंतजाम पुख्ता रहा। डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारियों की टीम जिले में चक्रमण करती रही। 
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आठ बजते-बजते लोग अपने घरों से निकलकर इदगाहों की ओर  जाने लगे। ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार, गोपीगंज के गेराईं समेत सुभाषनगर,  ऊंज, सुरियावां, मोढ़, चौरी, बाबूसराय, औराई, महराजगंज, घोसिया, माधोसिंह,  जंगीगंज स्थित इदगाहों पर लोगों ने नमाज अदा किया। नमाज अदा होने के बाद  मुसलिम बहुल इलाकों में कुरबानी और दावतों का  दौर चला। आपस में बधाई का  दौर  ईदगाह से ही शुरू हो गया था। सड़कों पर आते जाते भी लोग गले मिल कर  बधाई का  आदान प्रदान करते दिखे। इसके बाद घर घर तबर्रुख बांटा गया। त्योहार  के मद्देनजर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।  सुबह से नमाज  होने तक मेनरोड पर यातायात बंद किया गया था। नगर पंचायत  ज्ञानपुर, नगर पालिका गोपीगंज के अलावा अन्य पालिकाओं की ओर से सफाई को  लेकर विशेष ध्यान दिया गया था। ऊंज संवाददाता के अनुसार, ईदउल जुहा बकरीद का पर्व इलाके में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सूफीनगर, गोधना, केवटाहीं समेत अन्य इदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर डीएम सुरेश कुमार सिंह, एसपी अरविंद भूषण पांडेय के अलावा एएसपी, तीनों सीओ सभी थानाध्यक्ष ईदगाह के समीप चक्रमण करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed