UP Chunav 2022: बाहुबली विधायक विजय मिश्र आगरा जेल से ही चुनाव लड़ेंगे, एमएलसी पत्नी ने की घोषणा
विधायक विजय मिश्र की पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र ने कहा कि सामाजिक कार्यों से लेकर विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। यदि विधायक ज्ञानपुर की जनता के मान-सम्मान में खड़े रहे तो उन्हें जेल से बाहर करने के लिए साथ चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पत्नी और एमएलसी रामलली मिश्र ने ज्ञानपुर विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ा दी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी से टिकट मिला तो वह खुद लड़ेंगी नहीं तो आगरा जेल से ही विधायक विजय मिश्र निर्दल चुनाव लड़ेंगे। वह रविवार को गोपीगंज के पड़ाव स्थित एक भवन में पत्रकारों से रूबरू हुईं।
उन्होंने क्षेत्र के विकास और सम्मान संग सुहाग की रक्षा के लिए समर्थन मांगा। कहा कि दो दशक से ज्ञानपुर की जनता के प्यार से उनके (रामलली) पति विजय मिश्र विधायक बने। सामाजिक कार्यों से लेकर विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। यदि विधायक ज्ञानपुर की जनता के मान-सम्मान में खड़े रहे तो उन्हें जेल से बाहर करने के लिए साथ चाहिए।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र लिया गया है। निषाद पार्टी से बात चल रही है। यदि टिकट मिला तो वह चुनाव लड़ेंगी, नहीं तो निर्दल ही विधायक विजय मिश्र चुनाव मैदान में उतरेंगे।
उन्होंने विधायक का संदेश देते हुए कहा कि वह अंतिम सांस तक ज्ञानपुर के सम्मान में रहेंगे। इस मौके पर राजितराम यादव, सुशील बिंद आदि मौजूद थे।
औराई में बसपा ने टिकट बदला, पूर्व मंत्री पर दांव
बसपा के शीर्ष नेतृत्व ने रविवार को भदोही की तीनों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। पार्टी की तरफ से औराई सुरक्षित सीट से प्रभारी बने वंशीधर सरोज की जगह पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके अलावा भदोही विधानसभा सीट से प्रभारी हरिशंकर सिंह दादा चौहान और ज्ञानपुर से उपेंद्र कुमार सिंह को ही प्रत्याशी बनाया गया है। भदोही नगर से सटे सरैया निवासी कमलाशंकर बसपा के पुराने नेताओं में शामिल हैं। वह 1987-88 में कांशीराम से जुड़कर संगठन को मजबूती देते रहे। यही कारण है कि 2007 में बसपा की सरकार बनने पर उन्हें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बनाया गया। अब एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।