फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra daughter reema pandey pleaded with CM Yogi in video said stop registering fake cases

भदोहीः बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बेटी की सीएम योगी से गुहार, बोली- फर्जी मुकदमे दर्ज होना बंद हो

Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 11:44 PM IST
सार

विधायक विजय मिश्र की अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय ने मंगलवार को वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। कहा कि एक मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद के इशारे पर पुलिस उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है।

विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra  daughter reema pandey pleaded with CM Yogi in video said stop registering fake cases
विधायक विजय मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर ताबड़तोड़ दर्ज हो रहे मुकदमे को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुकदमों को लेकर पहले विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र ने वीडियो जारी किया था, अब उनकी पुत्री ने वीडियो जारी किया है। मंगलवार को अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। 
विज्ञापन


वीडियो में कहा कि जिन मुकदमों में चार्जशीट लग गई है उसमें समझौते का सवाल ही नहीं। अब कोर्ट ही निर्णय करेगा कौन सच्चा है कौन झूठा है। उनके रिश्तेदार और दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमे में यह जिक्र किया कि केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जिन लोगों से मुकदमे से कुछ लेना देना नहीं है उनको भी फर्जी फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


करीब सात मिनट के वीडियो में रीमा पांडेय ने भदोही, वाराणसी पुलिस और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि एक मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद के इशारे पर पुलिस उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। मुकदमे की पैरवी न करने के लिए लगातार धमकाया जा रहा। जिसकी शिकायत की, लेकिन आज तक सुरक्षा नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः इलाज में लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमित की मौत, जौनपुर के डीएम, तत्कालीन सीएमओ समेत 5 पर हत्या का वाद दर्ज

जो यूपी में रहते ही नहीं, उन पर भी मुकदमा

एक साल के अंदर उनके पिता विधायक विजय मिश्र और परिवार के अन्य सदस्यों पर 11 आपराधिक केस दर्ज हुए। उनके जीजा और बहनों पर भी मुकदमे दर्ज किए गए जो कि यूपी में रहते ही नहीं।  
बता दें कि  ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। करीबियों संग दोनों बेटियों पर भी केस दर्ज हो चुका है।

इससे पहले सोमवार को  रीमा पांडेय ने डीजीपी, डीआईजी और एसपी को पत्र भेजकर कहा कि जिस प्रकरण में अगस्त 2020 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब उसी से जुड़े मुकदमों में दुबारा केस दर्ज किया गया। फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। आरोप लगाया कि साजिश के तहत सभी कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed