फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahangiya Bahangiya Lachkat Jaye of Kanchhi Bamboo...

कांचही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय...

Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bahangiya Bahangiya Lachkat Jaye of Kanchhi Bamboo...
सीतामढ़ी गंगा घाट पर छठ पूजा में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कांचही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाय....। होई ना बलम जी कहरिया बहंगी घाटे पहुंचाय...। जैसे गीतों से कालीन नगरी के छठ घाट बुधवार की दोपहर से ही गुलजार थे। कोई पारंपरिक गीत तो कोई फिल्मों में गाए गए छठ मइया के गीतों केे गुनगुनाते हुए घाट पर पहुंचा। सूर्योपासना के महापर्व पर नदी-घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम को जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को पूरे भक्ति भाव से अर्घ्य दिया और मनोकामना पूर्ण करने की स्तुति की। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर महिला और पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहे। बृहस्पतिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय पर्व का समापन होगा। गंगा घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों से व्रती महिलाएं और परिजन शाम से ही छठी माता का गीत गाते हुए ज्ञानसरोवर स्थित घाट पर पहुंचे। ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालु बांस की बनी टोकरियों में पूजन सामग्री, केला, गन्ना, फल, ठेकुआ, मालपुआ, खीर-पूड़ी, खजूर, सूजी का हलवा, चावल का बना लड्डू और दूध आदि लेकर पूजा स्थल पर पहुंच गए। घर के पुरुषों ने सिर पर दउरी में रखे प्रसाद सामग्री को घाटों तक पहुंचाया। घर से लोकप्रिय एवं परंपरागत छठ गीतों को गाती हुईं व्रती महिलाओं ने वेदियों के पास पहुंचकर प्रसाद सामग्री को चढ़ाया और दीयों को जलाया। इसके बाद वह विधि-विधान से छठ मैया के पूजन में जुट गईं। शाम को जैसे ही सूर्यास्त की बेला आई, कतार में खड़ी होकर व्रतियों ने अर्घ्य दिया और अपनी मनोकामना पूर्ण करने का आशीर्वाद मांगा। भीड़ का अलौकिक दृश्य नदी घाटों पर दिखा। व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने छठ घाट पर पहुंचकर पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed