फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Babulal and baby topper in cross country race

Bhadohi News: क्राॅस कंट्री रेस में बाबूलाल और बेबी अव्वल

Tue, 25 Jul 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Babulal and baby topper in cross country race
कौलापुर। सावन के तीसरे सोमवार को राजपूत ढाबा स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से सोमवार को क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। डीघ के गोपालपुर से सेमराधनाथ तक बालक में छह किमी और बालिका में तीन किमी रेस हुआ। बालक वर्ग में 70 और बालिका में 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि डीघ ब्लॉक संचालन समिति के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया।
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस में चंदौली के बाबूलाल राजभर ने प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये जीता। वाराणसी के रोहन राजभर द्वितीय, प्रयागराज के शैलेश कुमार तृतीय रहे। बालिका में बेबी कुमारी प्रथम, कविता द्वितीय और यमुना तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को नकद धनराशि संग सोने-चांदी के आभूषण उपहार स्वरूप दिए गए। समापन में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल हमें मानसिक व शारीरिक रूप से फीट रखते हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच तो देती ही हैं। इसके साथ ही युवाओं को कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं। इस मौके पर अमित मिश्रा, राजाराम पाल, राम नारायण यादव, विवेक पांडेय, आशीष सेठ, हृदय नारायण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed