फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Babita and student skills in the student category topper

छात्रा वर्ग से बबिता और छात्र में कौशल रहे अव्वल

Sat, 28 Feb 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 28 Feb 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
Babita and student skills in the student category topper
प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका सौ और दो मीटर दौड़ में बबिता प्रथम, लक्ष्मी प्रजापति द्वितीय, काजल तिवारी तृतीय, बालक में कौशल कुमार प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, सभाजीत पाल तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक में शुभम प्रताप प्रथम, अखिलेश कुमार द्वितीय, बालिका में कु. लक्ष्मी प्रथम, ममता मौर्य द्वितीय, रजनी पाल तृतीय रही। लंबी कूद बालक में कौशल प्रथम, शुभम द्वितीय, अंबुज तृतीय, बालिका में बबिता पाल प्रथम, प्रगति सिंह द्वितीय, अर्चना पाल तृतीय रही। भाला प्रक्षेप बालक में कलक्टर प्रथम, देवेंद्र द्वितीय, आलोक तृतीय, बालिका में ज्योति बिंद प्रथम, सोनी मौर्य द्वितीय, प्रगति सिंह तृतीय रही। डिस्कस थ्रो बालक में कौशल, रमेश और बालिका में प्रगति सिंह, अर्चना पाल और ऋतु दुबे प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।  
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ.वीपी सिंह ने  कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त और सकारात्मक  माध्यम है। यह उनके अंदर आत्मविश्वास जागृत करने का कार्य भी करता है। इसके अलावा खेल मानसिक और शारीरिक  सबलता विकास करने में सहायक होता है। यह उद्गार व्यक्त  किए।  डॉ. सिंह ने एथलेटिक्स के विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत भी किया। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता कैलाशपति शुक्ल रहे। विजेताआें को मुख्य शास्ता डॉ.डीपी चतुर्वेदी, डॉ.एचपी सिंह ने भी पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के  छात्र वर्ग में कौशल यादव, छात्रा वर्ग में बबिता पाल चैंपियन घोषित किए गए। संचालन डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, डॉ. भारतेंदू द्विवेदी, डॉ.कमाल अहमद सिद्दीकी,डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ महेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सुर्यकांत मौर्य, समरजीत यादव, मनोज कुमार ने गेम संपन्न कराया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रभात वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर डॉ.आरएन शर्मा, डॉ.डीएन सिंह, डॉ. सविता, डॉ. घनश्याम, मंजू देवी, डॉ.त्वरित, डॉ. सुभाष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट =
प्राध्यापिकाओं ने भी दिखाया जोश  
ज्ञानपुर। क्रीड़ा समापन कार्यक्रम में प्राध्यापिकाओं ने भी जोश दिखाया। सौ मीटर दौड़ प्राध्यापक  वर्ग में डॉ.जितेंद्र नौलसा प्रथम, डॉ. संतोष कुमार आर्या द्वितीय, डॉ. राकेश सिंह तृतीय रहे। प्राध्यापिकाओं में डॉ. सपना सिंह प्रथम, डॉ. रश्मि सिंह द्वितीय, डॉ. सुमन गुप्ता तृतीय रही। चार गुणे सौ मीटर रिले दौड़ में डॉ. संतोष आर्या के नेतृत्व में बीएड संकाय प्रथम, डॉ. पीएन डोंगरे के नेतृत्व में विज्ञान संकाय प्रथम ने द्वितीय और विज्ञान संकाय द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed