{"_id":"65c3e42d67837a41540aada5","slug":"ayurvedic-hospitals-facing-shortage-of-doctors-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-108538-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे आयुर्वेदिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे आयुर्वेदिक अस्पताल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। लेकिन जिले के आयुर्वेदिक अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। आठ आयुर्वेदिक अस्पताल बगैर चिकित्सक के चल रहे हैं। फार्मासिस्ट एवं स्वास्थ्यकर्मियों के भरोसे चलने वाले केंद्रों पर इक्का-दुक्का ही मरीज आते हैं।
जिले में 26 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। कोरोना काल में मरीजों के उपचार में अहम भूमिका निभाने वाले इन अस्पतालों को बेहतर करने की कवायद चल रही है। शासन स्तर से नए भवन से लेकर अन्य संसाधनों को दिया जा रहा है, लेकिन चिकित्सकों की कमी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। हाल यह है कि 26 अस्पतालों में आठ चिकित्सकों की कमी है। जिसके लिए पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है। 26 के सापेक्ष 18 चिकित्सक से काम चल रहा है। बगैर चिकित्सक के फार्मासिस्ट के भरोसे आठ स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। यहां चिकित्सकों की तैनाती रोस्टर वाइज तरीके से की जाती है। एक दिन छोड़ कर एक दिन चिकित्सक आते हैं। मरीजों का उपचार फार्मासिस्ट करते हैं। एक सेंटर पर एक डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, स्वीपर, वार्ड ब्वाॅय की जरूरत होती है। मजे की बात है नौ अस्पतालों को हेल्थ एवं वेलनेस बनाये जाने की कवायद चल रही है। लेकिन पर्याप्त मात्रा में संसाधन ही नहीं है, ऐसे में मरीजों का उपचार कैसे होगा। अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती न होने से सामान्य मरीजों को तो फार्मासिस्ट दवा उपलब्ध करा देते हैं लेकिन गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को बाहर का रुख करना पड़ता है।
विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अस्पतालों में जरूरी सुविधा व अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के लिए कई बार पत्राचार भी किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।