फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awrai-off water from Mirzapur road, traffic on

औराई-मिर्जापुर मार्ग से पानी हटा, आवागमन चालू 

Sat, 27 Aug 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 27 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 गंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन भी घटाव की ओर रहा। शुक्रवार शाम छह बजे तक जलस्तर 80.270 मीटर पहुंच गया है। दो दिनों में करीब डेढ़ मीटर तक जलस्तर कम हुआ, जिससे कई इलाकों से पानी हट गया। पानी हटने के बाद जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखने लगा है। तीन दिनों तक बाढ़ के पानी के कारण बंद रहा दुद्धी-लुंबिनी राजमार्ग औराई-मिर्जापुर के बीच शुक्रवार को चालू हो गया। 
विज्ञापन

बारिश के चलते करीब 10 दिनों तक उफनाई गंगा ने जिले में हाहाकार मचा दिया। सीतामढ़ी के 30, औराई के 10 से अधिक गांवों में सैकड़ों एकड़ जमीन डूबने के साथ ही कई गांवों में पानी भर               गया था।
विज्ञापन

 इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आठ दिनों तक बाढ़ की विभिषिका से जूझ रहे लोगों को बुधवार की रा से राहत मिलनी शुरू हुई। 81.020 मीटर तक पहुंच चुका गंगा का जलस्तर बुधवार की देर रात से घटना शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर घटने से हरिरामपुर, बदरी, बेरासपुर सहित करीब 20 से अधिक गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। गांव में पहुंचा पानी हट गया है, लेकिन जगह-जगह फैली गंदगी से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार शाम तक गंगा का जलस्तर 80.270 मीटर तक पहुंचा। जलस्तर तीन से पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा पानी। औराई संवाददाता के अनुसार, जलस्तर घटने से गंगा का पानी कम होने लगा है। तीन          दिनों तक औराई- मिर्जापुर मार्ग टेढ़वा के समीप चार फीट तक लगा पानी भी हट गया। शुक्रवार को आवागमन चालू कर दिया गया। खमरिया संवाददाता के अनुसार, गंगा का जलस्तर घटने के बाद भी कई इलाकों में फसले पानी में         डूबी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed