{"_id":"8622fa321feb3d7fac0438a20f6c001d","slug":"awrai-block-enrollment-by-931-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई ब्लाक में 931 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई ब्लाक में 931 ने किया नामांकन
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 931 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
दूसरे चरण के लिए एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में औराई ब्लाक के 125 ग्राम प्रधान और 1591 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होना है। चार दिनों तक नामांकन पत्रों की बिक्री के बाद बृहस्पतिवार को नामांकन शुरू हो गया।
पहले दिन ग्राम प्रधान के लिए 558 और सदस्य के लिए 373 प्रत्याशियों समेत 931 ने पर्चा भरा।
नामांकन के लिए ब्लाक परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से पूर्व ही काफी संख्या में लोग जुट गए। कार्यालय खुलते ही नामांकन करने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई।
सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाक परिसर में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। आरओ आरके यादव ने बताया कि नामांकन शांतिपूर्वक किया गया। शुक्रवार को नामांकन पूरा होने के बाद 21 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।