फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awareness initiative off the chariot

जागरूकता के लिए पहल रथ रवाना

Fri, 13 Feb 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 13 Feb 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Awareness initiative off the chariot
 कंपनी के डिप्टी मैनेजर स्वर्ण सिंह ने शहर की तीन एजेंसियों के उपभोक्ताओं के लिए 12 रथों को रजपूरा स्थित मां ईशानी गैस सर्विस से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता अभी भी योजना को लेकर भ्रमित हैं।
डिप्टी मैनेजर ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए योजना चलाई गई है।

 आधार कार्ड नहीं होने के चलते भारी संख्या में उपभोक्ता योजना से जुड़ नहीं सके हैं लेकिन अधिसंख्य उपभोक्ता जानकारी के अभाव में अब तक इससे जुड़ नहीं सके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली अप्रैल से केवल केवल आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी मिलेगी जो सीधे उनके खाते में जाएगी। बताया कि जनपद के सात एजेंसियों पर आधार कार्ड बनाने का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां सेवा शुरू नहीं हो सकी है वहां भी शीघ्र आधार कार्ड बनाए जाने लगेंगे। पहल रथ के बारे में बताया कि अगले पांच दिन तक वे ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों के आवेदन जमा करेंगे।


शुक्रवार से शहरी क्षेत्र में पहल सहेलीयोजना शुरू की जा रही है जिसमें पांच महिलाएं घर घर जाकर लोगों को जागृत भी करेंगी और आवेदन जमा कराएंगी।

उन्होंने ऐसे उपभोक्ताओं से अपने बैंक खाते, आधार, समेत अन्य कागजात तैयार रखने का आग्रह किया है। रथ रवानगी के दौरान डा.विनोद सोनकर, अमित मिश्र, मंजरी मिश्रा, पप्पू शुक्ला, विवेक गुप्ता उर्फ शानू आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed