फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai included in the aspirational block, special plans will be made for development

औराई आकांक्षी ब्लाक में शामिल, विकास के बनेंगे विशेष प्लान

Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aurai included in the aspirational block, special plans will be made for development
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास व आधारभूत संरचना के विविध मानकों पर पर पिछड़े ब्लाकों का विकास नीति आयोग के आकांक्षी जनपदों की तर्ज पर किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने आकांक्षी ब्लाक के रूप में 100 ब्लाकों को चिह्नित किया है। 34 जनपदों के 100 ब्लाकों में भदोही जिले का औराई ब्लाक भी है। यहां विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। शासन की हर योजना का ठीक से क्रियान्वयन करके विकास को धार दी जाएगी, ताकि औराई भी सामान्य ब्लाकों की श्रेणी में शामिल हो सके। इसके लिए डैसबोर्ड बनाकर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

करीब चार साल पहले नीति आयोग ने देश के 112 ऐसे जनपदों को चिह्नित किया था जहां विकास की गति सुस्त थी। स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास व आधारभूत संचरना के क्षेत्र में सामान्य जनपदों की तुलना में जहां विकास कम था, वहां विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने की रणनीति तैयार की गई। उसी तर्ज पर काम भी हो रहा है। उन जनपदों को एंपीरेशनल यानी आकांक्षी जनपद कहा गया। उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार आकांक्षी ब्लाक के रूप में पिछड़े 100 ब्लाकों में विकास करा रही है। जिला प्रशासन के सूत्रों की मानें तो इन ब्लाकों में हर तरीके के कार्य कराए जाएंगे। काफी कार्य हुए भी हैं। इन कार्यों की निगरानी सीधे शासन स्तर से डैसबोर्ड के जरिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed