फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai fire: Youth dies, death toll reaches 10

औराई अग्निकांड: युवक की मौत, मृतकों की संख्या 10 पहुंची

Sat, 08 Oct 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Aurai fire: Youth dies, death toll reaches 10
औराई/घोसियां (भदोही)। औराई के नरथुआ में दुर्गा पूजा पंडाल में झुलसे लोगों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की देर रात वाराणसी के सर सुंदर लाल अस्पताल बीएचयू में इलाज के दौरान अशोक यादव (35) निवासी पुरुषोत्तमपुर की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। अभी भी 73 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को गहन चिकित्सीय व्यवस्था में रखा गया है। शारदीय नवरात्र में सप्तमी को नरथुआ गांव में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई थी। इसमें 77 श्रद्धालु झुलस गए थे। घटना में झुलसे अंकुश सोनी (10), जया देवी (45), नवीन (10) व सुजल (8), आरती चौबे (48), शिवपूजन, 65 वर्षीय राममूरत के अलावा सीमा देवी (42) और मंजू देवी (40) की मौत हो चुकी है। शनिवार को पुरुषोत्तमपुर निवासी अशोक यादव (35) की सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । वह 80 फीसदी झुलस गया था। अब भी बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी है। इनमें 70 से 80 फीसदी तक झुलसे तीन पुरुष, पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। मौत की खबर सुनकर शनिवार की सुबह से शाम तक अशोक के घर रिश्तेदार पहुंचते रहे। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह घर का इकलौता बेटा था। पत्नी रीता देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। उसके दो बेटे प्रद्युम्न (12 )और शुभम (8) जबकि बेटी वंदना (16) है। सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे अशोक की भी मौत हो गई। कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed