फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attractive shirts and short kurtas available.

Bhadohi News: 200 रुपये में आकर्षक टीशर्ट और 150 में मिल रहे शॉर्ट कुर्ते

Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attractive shirts and short kurtas available.
दुकानों से सामानों की खरीदारी करते बाबा बैजनाथ धाम के लिए निकले कांवड़िये।-संवाद।
भोलेनाथ को समर्पित सावन के पहले दिन कांवड़ियों के इंतजार में बरिया घाट मार्ग पर सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानें रंग-बिरंगे बनावटी फूलों से सजे कांवड़, जोगिया टी शर्ट व शार्ट कुर्ते और पूजन सामग्रियों से सज गई हैं। पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था शुक्रवार से शिवद्वार के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन

सावन के मद्देनजर ई-कामर्स कंपनियों ने भी श्रद्धालुओं के लिए कई रेंज के कपड़े बाजार में उतार रखी हैं। कंपनियां तरह-तरह के छूट देकर खरीदारों को आकर्षित कर रही हैं। ऑनलाइन बिक्री की बात करें तो रुद्राक्ष वाला ब्रेसलेट 120 रुपये और रुद्राक्ष की माला 200 से 300 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन

बरियाघाट मार्ग पर दुकान लगाने वाले दुकानदार रमेश गुप्ता ने बताया कि इस बार हल्के रेंज में कुर्ते व टी-शर्ट मंगाए गए हैं, जो 150 रुपये से 200 रुपये की रेंज में उपलब्ध हैं। रामदास का कहना है कि कांवड़ के लिए प्लास्टिक के कमंडल इस बार भगवा रंग के मंगाए गए हैं। इनकी बिक्री 50 से 120 रुपये तक के बीच में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश का कहना है कि भगवा गमछा दो रेंज 50 व 70 रुपये में उपलब्ध हैं। दुकानदार उमेश गुप्ता ने बताया सावन के पहले सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार से कांवडियों का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना होगा।

कोटारनाथ धाम में जलाभिषेक कर देवघर के लिए रवाना हुए कांवड़िये
हलिया। अदवा नदी के मध्य टापू पर स्थित प्राचीन कोटारनाथ शिव धाम में बृहस्पतिवार को कांवड़ियों ने विधि-विधान से भोलेनाथ काे जलाभिषेक कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए प्रस्थान किया।

हलिया निवासी विजय मिश्र, राकेश अग्रहरि, कृष्णकांत, संजय और मनोज के नेतृत्व में कांवड़ियों का जत्था जलाभिषेक के बाद उत्साह और भक्तिभाव के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने बताया कि वे पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद पदयात्रा करते हुए देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed