फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack on the police team that went to raid, the inspector injured

दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा घायल

Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on the police team that went to raid, the inspector injured
ज्ञानपुर/ऊंज। सरावां गांव में बुधवार को दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने हमला कर दिया। इस घटना में ऊंज थाने के एक दरोगा घायल हो गए। घायल दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कई स्थानों पर छापा मारा गया लेकिन आरोपी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

ऊंज थाना क्षेत्र के सरांवा गांव में हिस्ट्रीशीटर बबलू गौतम के छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। दरोगा रमाकांत यादव टीम के साथ गांव में पहुंचे। हिस्ट्रीशीटर को टीम ने पकड़ लिया लेकिन उसने धक्का देकर दरोगा को गिरा दिया और भाग गया। इस घटना में रमाकांत को हल्की चोट पहुंची। सीओ सदर भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि कई मामलों में निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर बबलू गौतम निवासी सरावां को पकड़ने पुलिस टीम गई थी। उसी बीच हिस्ट्रीशीटर दरोगा को धक्का देकर भाग गया। उप निरीक्षक रमाकांत यादव की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed