फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Atmosphere turned into mourning before marriage in Bhadohi: Son's marriage was on 2nd December he died in a c

भदोही में शादी से पहले मातम में बदला माहौल : दो दिसंबर को थी बेटे की शादी, टैंपो की टक्कर से चली गई जान

Sat, 23 Nov 2024 05:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 05:07 PM IST
सार

सिंहपुर नहर पुलिया के पास हुए हादसे में कालीन बुनकर की मौत हो गई। भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद टक्कर मारने वाला टैंपो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों भाई शादी का सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे तभी दुर्घटना का शिकार हो गए।
 

विज्ञापन
Atmosphere turned into mourning before marriage in Bhadohi: Son's marriage was on 2nd December he died in a c
सड़क हादसे में मौत के बाद मातम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर नहर पुलिया के पास तेज रफ्तार टैंपो चालक की टक्कर से कालीन बुनकर की मौत हो गयी। वहीं उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई ज्ञानपुर में शादी की खरीदारी कर घर वापस लौट रहे थे। मृतक के बेटे की दो दिसंबर को शादी है। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सरईराजपुतानी निवासी राकेश कुमार बिंद (45) शुक्रवार की शाम अपने भाई मिठाई लाल बिंद (48) ज्ञानपुर में शादी की खरीदारी करने आए थे।

विज्ञापन


मिठाई लाल बिंद के पांच बच्चों में एक बेटी की शादी हो गयी हैं। वहीं एक कुंवारी हैं। वहीं तीन बेटे भी अभी कुंवारे हैं। जिसमें सबसे बड़े बेटे की दो दिसंबर को शादी होने वाली थी। घर इसकी को लेकर खुशी और उल्लास का माहौल था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। दोनों भाई शुक्रवार की शाम ज्ञानपुर में लगे हस्पशिल्प मेले में खरीदारी को आए थे। दोनों सामान खरीदकर घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है दोनों सिंहपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच एक टैंपों चालक तेज गति से आता हुआ उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां मिठाई लाल बिंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राकेश बिंद का गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टैंपों चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिवां निवासी टैंपों चालक को हिरासत में ले लिया। दूसरी तफ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पत्नी गायत्री देवी के साथ बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed