फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Atal Bihari Vajpayee was the true son of the country

Bhadohi News: देश के सच्चे सपूत थे अटल बिहारी वाजपेयी

Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee was the true son of the country
ज्ञानपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


नगर के चित्रांगन लॉन में भाजपा की तरफ से काव्य गोष्ठी की गई। इसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि अटल जी भारत के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाया। अटल जी युग प्रणेता हैं। साहित्यकार विद्याधर शुक्ला कोकिल ने भी अपनी बात रखी। डॉ. सुरेश पांडेय मंजुल, डॉ. राजकुमार पाठक, प्रतिमा शर्मा ने कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इसके पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, ब्लॉक प्रमुख औराई बृज मोहन विकास मिश्रा ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। साहित्यकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, गोरखनाथ पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, विनय श्रीवास्तव आदि रहे। सुरियावां नगर के अटल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अवधेश, बनारसी पासी, रीना श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, रेशमा बानो, सूरजभान, लोकेश वर्मा, दिलीप मोदनवाल आदि रहे।
विज्ञापन


मदन मोहन मालवीय को किया नमन

गोपीगंज। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती सोमवार को समाजसेवी बालमुकुंद कसेरा के आवास पर मनाई गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मालवीय जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मालवीय जी की जयंती राष्ट्रीय सरोकार दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रशांत चौरसिया, घनश्याम कौशल, अशोक मिश्रा, अनुपम अग्रवाल, रामचंद्र जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय और अटल जी के योगदानों को किया याद

ज्ञानपुर। क्षेत्र के काशीरामपुर में पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। इस दौरान दोनों नेताओं के उत्कृष्ट योगदानों को याद किया गया। इस मौके पर ह्रदय नारायण मालवीय, प्रभात मालवीय, जय नारायण, शेष नारायण, राजेश, केशव रहे।


राजनीतिक पुरोधा थे अटल जी: रविन्द्र



भदोही। नई बाजार के गुलौरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गई। भदोही नगर मंडल अध्यक्ष रविन्द्र दुबे ने अटल जी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें राजनीतिक पुरोधा बताया। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, विनोद सोनकर, लालता प्रसाद सोनकर, राजीव मोदनवाल, विनय उमर, अजय दुबे सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed