फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Assistant teacher was murdered due to shelter

आशनाई के चक्कर में हुई थी सहायक अध्यापक की हत्या

Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher was murdered due to shelter
चौरी थाना क्षेत्र के अमवां गांव निवासी परिषदीय स्कूल के सहायक अध्यापक अरविंद की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही पर्दाफाश करने का दावा किया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस मामले का खुलासा किया। कहा कि आशनाई के चक्कर में अरविंद की हत्या हुई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथ देने वाले दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अरविंद के परिवार वालों ने तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि तीन अप्रैल की शाम को अरविंद घर से निकले थे। उसके बाद वापस नहीं लौटे। रात नौ बजे जब परिवार के लोगों ने मोबाइल फोन लगाया तो नहीं लगा। इसके बाद खोजबीन शुरू हो गई। काफी खोजने के बाद एक व्यक्ति के गेहूं के खेत में अरविंद का चप्पल और खून के छींट मिले। उसी आधार पर गांव के लोगों ने पास के तालाब में देखा तो वहां पत्थर से बंधा हुआ शव मिला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक धरकार निवासी अमवा खुर्द ने बताया कि हत्या के लिए एक ई-कामर्स कंपनी से ऑनलाइन मिर्च पाउउर का स्प्रे मंगवाया था। उसके बाद अरविंद को फोन करके बगीचे में बुलाया। वहां बातचीत के दौरान ही अरविंद के आंख पर स्प्रे मार दिया। इससे कुछ देर के लिए उन्हें दिखाई देना बंद कर दिया। इसी बीच अभिषेक ने अपने दो अन्य सहयोगियों विवेक पाल निवासी भुलईपुर व किशन यादव निवासी भुलईपुर के साथ मिलकर अरविंद की पीट पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को भी ठिकाने लगा दिया। उन्होंने इस मामले का पर्दाफाश करने वाले स्वॉट टीम प्रभारी विनोद दुबे, सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह, थानाध्यक्ष चौरी बृजेश मौर्या सहित पूरी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed