फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashram system school should be started

Bhadohi News: आश्रम पद्धति विद्यालय कराएं शुरू

Tue, 30 Jan 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ashram system school should be started
गोपीगंज। सांसद डॉ. रमेशचंद्र बिंद ने 16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार आश्रम पद्धति विद्यालय के संचालित नहीं करने पर नाराजगी जताई। ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से जल्द विद्यालय शुरू करने का निर्देश दिया। बिजली उपभोक्ताओं पर मनमाने तरीके से मुकदमा दर्ज कराने पर रोक लगाने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने पिछली बैठक के फैसलों के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। सांसद ने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विभाग योजनाओं को समय से पूरा कराएं। मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजने पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने को कहा। आश्रम पद्धति विद्यालय वीरमपुर को जल्द शुरू करने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा में 1048 परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया गया है l डीएम गौरांग राठी ने गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, मिड डे मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने बताया कि 27 विद्यालयों के ध्वस्तीकरण का मूल्यांकन उपलब्ध करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि ज्ञानपुर के मीनापुर और डीघ ब्लॉक के सागरपुर में स्वास्थ्य केंद्र बनने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। सांसद ने अभोली ब्लॉक की बाउंड्री बनवाने और 15 फरवरी तक सभी अधूरे कार्य को पूर्ण कराने को कहा। ब्लॉक प्रमुख औराई विकास मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अभोली प्रियंका बिंद, ब्लॉक प्रमुख ज्ञानपुर आरती सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जितेंद्र कुमार, पीडी आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्या राजलक्ष्मी, डीपीआरओ राकेश यादव, डीसी रोजगार श्यामजी, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, डीडी कृषि अरविंद सिंह, डीआईओएस विकायल भारती, एआर सहकारिता राघवेंद्र शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed