फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ashiana broken, night passed under polythene

आशियाना टूटे, पॉलीथिन के नीचे गुजरी रात

Sat, 12 Dec 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Ashiana broken, night passed under polythene
औराई के कनेहरी में खुले आसमान के नीचे परिवार। - फोटो : BHADOHI
औराई। कोहरे और ठंड के बीच कनेहरी गांव में आठ परिवारों के अस्थाई घरों को प्रशासन ने ढहा दिया, लेकिन बदइंतजामी के कारण 50 से अधिक लोगों को पॉलीथिन के नीचे ठंड की रात गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग की ओर से प्रभावित परिवार को खाने-पीने और प्रकाश की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

औराई के कनेहरी गांव में ग्राम समाज की 19 बीघे जमीन पर 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण होना है। उक्त जमीन पर कई साल से रहने वाले आठ परिवार के अस्थाई घरों को एसडीएम के नेतृत्व में शुक्रवार को ढहाया गया। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बिजली विभाग को निर्देश दिया था कि जिनके घर ढहाए गए हैं उन्हें रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाए, लेकिन शनिवार को ठहरने की सुविधा मयस्सर नहीं हो सकी। जिसके कारण कोहरे और ठंड के बीच आठ परिवार के 50 सदस्यों को जीर्णशीर्ण छप्पर और पॉलीथिन के नीचे रात गुजारनी पड़ी। प्रवेश राजभर, राजेश राजभर, हरिशंकर राजभर, मनोज राजभर, शिवपूजन राजभर, मिंता चौहान, प्यारेलाल चौहान, प्रहलाद चौहान ने बताया कि अस्थाई आशियाना कुछ दिन में तैयार हो जाएगा। खाने-पीने की सुविधा मिल रही है। हल्का लेखपाल रोहन कुमार सहायता में दिन भर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed