फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arto clerk assaulted

एआरटीओ के लिपिक पर हमला

Wed, 08 Jun 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 08 Jun 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arto clerk assaulted
एआरटीओ कार्यालय पर लिपिक के साथ मारपीट के बाद मुख्य गेट पर लगा ताला।
 मारपीट को लेकर    अक्सर सुर्खियों में रहने वाला उप संभागीय परिवहन कार्यालय मंगलवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। कार्यालय के एक कनिष्ठ लिपिक पर कुछ मनबढ़ दलालों ने किसी बात को                  लेकर हमला कर दिया। दलालों  की मनमानी से नाराज              कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताला लगाकर कामकाज ठप कर                दिया और कोतवाली ज्ञानपुर में तहरीर देकर आरोपी दलाली पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की           मांग की। कर्मचारी पर हमले की खबर लगते ही उप संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी लामबंद हो गए।  मंडल के कर्मचारी एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर पीड़ित लिपिक से वार्ता की। 
विज्ञापन

उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर हर रोज की तरह मंगलवार को कार्य हो रहा था। सुबह करीब 11 बजे कैश काउंटर के कनिष्ठ लिपिक अनुज कुमार श्रीवास्तव के पास छह की संख्या में दलाल  पहुंचे और बिना टेस्ट के वाहन लाइसेंस बनवाने की दबाव           देने लगे। 
विज्ञापन

आरोप है कि बात न सुनने पर गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। शोरगुल मचाने पर आसपास के कर्मचारी पहुंचे लेकिन तब तक सभी वहां से भाग गए। छह माह में तीसरी घटना से नाराज कर्मचारी कार्यालय में ताला जड़कर कामकाज को ठप कर दिया। कर्मचारी एकजुट होकर ज्ञानपुर कोतवाली पहुंचे और कार्यालय से सटे एक गांव के दलाल के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना की खबर लगते ही कर्मचारी संघ के पदाधिकारी लामबंद हो गए। मंडलीय अध्यक्ष और मंत्री मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि गिरफ्तारी न होने पर व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed